पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। करखिया गांव स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा पर बैंक कर्मियों ने चौपाल लगाकर आमजन को योजनाओं के बारे मंे जागरूक किया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत करखिया गांव स्थित यूपी बड़ौदा बैंक की शाखा पर शनिवार को बैंक कर्मियों ने एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें आसपास क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे आजमगढ़ क्षेत्र में कुल 74 शाखाएं हैं। आज करखिया शाखा पर हम लोगों ने एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया है जिसके माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से दी जा रही तमाम हितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया जिसमें केसीसी ऋण, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आदि शामिल है। जिसका उद्देश्य है कि हर लाभार्थी को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
रिपोर्ट-बबलू राय