बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के अतरैठ गांव पंचायत में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर हम गांव में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। साथ उनकी समस्या को त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों से कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा हर गांव में संपर्क किया जा रहा है। 8 दिसंबर को कौड़िया में वृहद जनसभा को संबोधित करेंगे। महा प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से रुबरु कराया। पंचायती राज मंत्री से उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या है। श्री राजभर ने डीपीआरओ को निर्देशित किया। बीजेपी के युवा नेता रविकांत तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार ग्राम पंचायत स्तर से समस्याओं के निस्तारण के लिए पंचायती राज मंत्री को गांव में भेज कर उनकी समस्या को जानने और त्वरित निस्तारण करने की योजना बनाई है। पंचायती राज मंत्री लगभग सभी ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही समस्या का निस्तारण भी कर रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप सोनी, शिवम सोनी, सत्यम सोनी, अमित सोनी, रविकांत, अंकित, हरिवंदना प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, सत्यम चौरसिया, विनोद राजभर, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह