दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पांच का बदला क्षेत्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जहां दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया वहीं पांच अन्य थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेशानुसार नदीम अहमद फरीदी प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया थाना से पुलिस लाइन, संजय कुमार थानाध्यक्ष कप्तानगंज से पुलिस लाइन, यशवंत सिंह अपराध निरीक्षक अतरौलिया से क्राइम ब्रांच, प्रमेंद्र कुमार सिंह निरीक्षक अपराध जहानागंज से निरीक्षक अपराध अतरौलिया, उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष जहानागंज, राजेश कुमार निरीक्षक अपराध कोतवाली से निरीक्षक अपराध कप्तानगंज, महेंद्र कुमार यादव थाना जीयनपुर से निरीक्षक अपराध अहरौला, घनश्याम यादव थाना जहानागंज से क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *