पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम तथा संभागीय परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को फिर 15 वाहनों का चालान किया। सभी वाहनों का संचालन लखनऊ के लिए किया जा रहा था। कंन्धरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ तथा सेहदा में संभागीय परिवहन अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की संयुक्त टीम द्वारा 31 जुलाई तक चल रहे चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को आजमगढ़ से लखनऊ के लिए सवारी लेकर चलने वाली कुल 15 गाड़ियों का चालान किया गया, जिसमें एक अर्टिगा और 14 बसें शामिल हैं। इसमें सेएक अर्टिगा और दो बसों को सीज किया गया। गुरुवार को दिन के लगभग चार बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला बलिया से लखनऊ जा रहा था। उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों और प्रशासन को बुलाकर अवैध रूप से बाहर की नंबर की आजमगढ़ से दिल्ली जा रही बसों की चेकिंग कराई और इस दौरान 18 बसों का चालान किया गया था, जबकि 10 बसों को कंन्धरापुर थाने में सीज किया गया। इस जांच-पड़ताल से समस्त निजी बस मालिकों में हड़कंप मच गया। जो गाड़ी सीज या जिनका चालान हुआ है उन गाड़ियों का परमिट, फिटनेस, बीमा और मानक से अधिक पैसेंजर भरने की बात सामने आई है। चेकिंग अभियान में आरटीओ प्रशासन राधेश्याम, आरटीओ प्रवर्तन आरएन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन अतुल यादव, आरआइ पवन सोनकर, पीटीओ मऊ, एआरटीओ मऊ, पीटीओ बलिया तथा आरएम मनोज कुमार वाजपेयी, एआरएम बीआर गौतम तथा एआरएम अभिनव सोनकर शामिल रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय