जी-20 की अध्यक्षता पूरे देश के लिए गौरव का अवसर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा जिला लालगंज इकाई अंतर्गत आने वाले पल्हना मंडल का मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को पल्हना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर धिराजपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री डा.शैलेन्द्र नाथ यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह व संचालन कविंद्र प्रताप सिंह. ने किया।
डा.शैलेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। यह भारत को महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय संवाद को आकार देने और समाधान उन्मुख योजना का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करता है। भारत ने वसुधैव कुटुंबकम को अपनी जी-20 अध्यक्षता थीम के रूप में लिया है। जिसका संदेश है कि आर्थिक विकास, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को केवल सहयोग की माध्यम से ही प्रभावी ढंग से संबोधित किया जा सकता है। भारत की जी-20 अध्यक्षता पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है और सभी को इसकी सफलता सुनिश्चित करनी चाहिए। नागरिकों के रूप में यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम भारत को उसकी विरासत संस्कृति और सभ्यता के अनुरुप दुनिया के सामने पेश करें।
डॉ.यादव ने बजट के बारे में कहा कि मोदी सरकार ने अमृतकाल का बजट पेश किया है। इसमें सभी का ध्यान रखा गया है। गरीब, किसान, मजदूर, मध्य वर्ग के लिए बेहतरीन बजट है। यह सरकार के अगले 25 वर्षों के विजन की दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर 2024 की तैयारियों में अभी से तन-मन के साथ लग जाए ताकि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए। मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव व गोरखपुर- अयोध्या खंड स्नातक चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की व्यापक स्तर पर स्वीकृति और समर्थन को दर्शाती है। इस अवसर पर पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, मंडल महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव, रवि शंकर मिश्रा, दिवाकर सिंह, सुधाकर सिंह, शिवानंद सिंह, प्रिंस पुंडीर, विजय बहादुर सिंह, रामचंद्र राम, छाया गोंड, घनश्याम पांडे, अभिषेक चौरसिया, रामदुलार सरोज, इंतेखाब, राम भवन तिवारी, डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *