चाकू संग चेनस्नेचर गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना कोतवाली देवगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के गले से चेन स्नेचिंग करने वाले अभियुक्त को सोने की चेन व चाकू के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
शनिवार को आवेदिका जब सुबह खेत से वापस आ रही थी रास्ते में विपक्षी आकाश यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी मरहती थाना देवगांव द्वारा आवेदिका का चैन खींचकर भाग निकला। जब आवेदिका द्वारा पूछा गया तो उसे चाकू दिखाकर धक्का मार कर गिरा दिया जिससे उसे चोट आयी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। रविवार को अभियुक्त आकाश यादव पुत्र राजदेव यादव को नाउपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अदद सोने की चैन व एक अदद चाकू बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *