अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत से एक बुजुर्ग महिला टेंपो पर सवार होकर फुलवरिया के लिए आ रही थी। इसी टेंपो में चार अन्य महिलाएं भी सवार हुई चारों महिलाएं तीन किलोमीटर आकर राजाराम नगर में टेंपो से उतर गई उसी बीच बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र गायब हो गया। बुजुर्ग महिला को शंका उन्ही चार महिलाओं पर थी बुजुर्ग महिला फुलवरिया में टेंपो से उतरी ठीक पाच मिनट बाद उक्त चारो महिलायें दूसरे टेंपो में सवार होकर आयीं फुलवरिया मे उतरी चारों महिलाओं को देखते ही बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया बड़ी संख्या में ग्रामीण और बाजार वासियों ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया उसमें से एक महिला लेडीज बैग ली थी हैंडबैग से ग्रामीणों ने टूटी हुई मंगलसूत्र बरामद कर लिया। किसी ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी और थाने पर भी सूचना दी पकड़े जाने के काफी देर बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और गाड़ी में बैठे लिखापढी करने लगी। बड़ी संख्या में महिलाओं को लोगों ने घेर कर वीडियो बनना शुरू कर दिया और कई लोगों से तो महिलाओं की हाथापाई भी हो गई लेकिन डायल 112 की पुलिस तमासबीन बनकर खड़ी रही जब महिलाओं से कुछ लोग हाथापाई करने लगे। जिसका वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। घंटो बाद थाने के उप निरीक्षक नितीश कुमार महिला कांस्टेबल के साथ पहुंचे और चारों महिलाओं को लोगों के बीच से कस्टडी में लेकर थाने पर ले आए महिलाओं के कब्जे से पाया गया मंगलसूत्र को भी पुलिस ने अपने कस्टडी में ले लिया पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है वहीं पीड़ित महिला सुभावती देवी (65) थाना क्षेत्र के खानपुरचंदू गांव की निवासी है।
रिपोर्ट-संतोष चोैबे