रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आनलाइन प्रमाण पत्रांे में सत्यापन के नाम पर आवेदन निरस्त किये जाने से प्रतिभागियों मंे रोष व्याप्त है। यह समस्या छः माह से बनी हुई है।
विभिन्न विभागों में आवेदन के लिए प्रतिभागियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए जनसेवा केन्द्र से आवेदन किया जा रहा है। इन प्रमाण पत्रों का सत्यापन रिपोर्ट भी आनलाइन ही लगती है। हालात यह है कि अधिकांश रिपोर्ट बगैर भौतिक सत्यापन के ही लगा दी जा रही है या फिर निरस्त कर दिया जा रहा है। यह समस्या छः माह से बनी हुई है। आवेदन निरस्त होने पर आवेदक बिचौलियों का सहारा ले रहे हैं। अकेले सेठवल ग्राम पंचायत में काफी आवेदन निरस्त कर दिए गये। इस गांव के लेखपाल एक दूसरे लेखपाल के पास चार्ज होना बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। एक तरफ आवेदक जनसेवा केन्द्र पर शुल्क देते ही हैं निरस्त होने या विलंब होने पर बिचौलियों का सहारा लेते हैं। यहां भी आर्थिक शोषण होता है। क्षेत्र के राजीव राम, विमलेश सिंह, कमलेश यादव आदि ने व्यवस्था सुधार की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा