पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आईसेक्ट संस्था के तहत प्रधान मंत्री कौशल केंद्र द्वारा संचालित आवास और शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निपुण आरपीएल के अंतर्गत प्रशिक्षित लोगों को सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।
अजमतपुर कोडर स्थित आईसेक्ट संस्थान द्वारा संचालित प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में आवास और शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा संसुस्त परियोजना निपुण-आरपीएल अंतर्गत चलाए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित युवा-कामगारों के बीच सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह बेंच आफ मजिस्ट्रेट सीडब्ल्यूसी, विशिष्ट अतिथि विक्रम बहादुर सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत आजमगढ़ एवं समाजसेवी अमृत सिंह उपस्थित रहे। अखिलेश सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा प्रशिक्षित युवाओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने सेंटर के प्रथम तल और द्वितीय तल का दौरा भी किया। यहां चलाए जा रहे सभी कोर्सेज डॉमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट, स्विंग मशीन ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, जावा सॉफ्टवेयर डेवलपर के लैबोरेटरियों का भी दौरा किया तथा सभी लोगों ने रख-रखाव की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे अपने पास पड़ोस और जानने वाले सभी जरूरतमंद लोगों तक यह खबर और जानकारी अवश्य पहुंचाएं कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इस तरीके के रोजगार परक कोर्सेज चलाए जाते हैं। ये कोर्सेज पूर्ण रूप से निःशुल्क हैं। इनका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठाएं। इस अवसर पर प्रधान मंत्री कौशल केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रिंसी राय अपने सभी स्टाफ मेंबर के साथ उपस्थित रहीं और सेंटर पर चलने वाले सभी कोर्सेज की जानकारी दी।
रिपोर्ट-बबलू राय