बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को खुशियां बांटकर मनाया जन्मदिन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के ध्यानीपुर (लोहरा) स्थित कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा संचालित बौद्धिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक, रानी की सराय में कार्यरत आयुष कुमार पांडेय ने अपना 24वां जन्मदिन विद्यालय के मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ मनाकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।
इस अवसर पर आयुष कुमार पांडेय ने बच्चों को केला, मिठाई, बिस्किट, कुरकुरे आदि वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभी ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में आयुष कुमार पांडेय के साथ उनके मित्रगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान सुनीता देवी, प्रियंका राय, सुमित, योगेंद्र, लीलावती, विनीता, रेनू, नीलम मौर्य, निलेश, प्रवीन गिरी, विजयमणि, दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सुंदर प्रयास साबित हुआ।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *