अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी होली के त्यौहार व रमज़ान को लेकर शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें नगर वासियों व क्षेत्र के लोगों से होली का पर्व परंपरागंत तरीके से शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही होलिका दहन आदि को लेकर जहां कहीं भी विवाद की स्थिति है, उसके बारे में जानकारी कर थानाध्यक्ष द्वारा निस्तारण की बात कहीं गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि कहीं भी डीजे बजाने की इजाजत नहीं होगी, ऐसे में कोई भी डीजे बजाने की कोशिश न करे। रंग उसी को लगाया जाए जो स्वेच्छा से रंग लगवाने को तैयार हो। किसी के साथ भी रंग को लेकर जबरदस्ती नहीं की जाय। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी त्यौहार पर अशांति फैलाने की इजाजत नहीं होगी। क्षेत्र के लोगों से होलिका दहन के लिए चिन्हित स्थान तथा होलिका दहन में आने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। होली त्यौहार को लेकर सभी संभ्रांत लोगों से शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरसिंह, नगर पंचायत सभासद रामाश्रय सोनकर, राजेश सोनकर, हिमांशु विनायकर, राजेंद्र निषाद, उप निरीक्षक और कांस्टेबल मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशीष निषाद