संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना परिसर में रविवार को नवागत थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे के नेतृत्व में आगामी त्योहार को देखते हुए सरायमीर थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों व संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक बुलाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने कहा कि मेरा सभी सम्मानित लोगों से आग्रह है कि सभी लोग आने वाले आगामी त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथअपना त्यौहार मनाएं एक-दूसरे का आपस में सहयोग करें, उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के गाँव में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आने की संभावना हो तो मुझे इसकी सूचना तत्काल दे। सूचना के दस मिनट के अंदर में हमारी पुलिस आपके सहयोग में पहुंच कर किसी भी मामले का निस्तारण करने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि त्यौहार पर कई जगहों पर पुलिस द्वारा गोपनीय सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी व्यवस्था चल रही है। जिससे कि उपद्रवियों की निगरानी किया जा सकें। त्यौहार में खलल डालने की किसी ने कोशिश की तो उसकी खैर नहीं है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बनवारी यादव, महमूद हसन, मोहम्मद आरिफ, नूरूद्दीन, राहुल, साहबलाल असलम, नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव