सीडीओं ने फूलपुर ब्लाक का किया आकस्मिक निरीक्षण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय फूलपुर पर दिन में एक बजे मुख्य विकास अधिकारी आनन्द शुक्ला पहंुचे जिससे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। मुख्य विकास अधिकारी ब्लाक पहुच कर आवास के रजिस्टेªशन की स्थिति से अवगत हुए। आवास की पत्रावलियों को बारीकी से अध्ययन किया। साथ ही ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्याे सहित कायाकल्प आवास आयुष्मान गोल्डन कार्ड एनआरएलएम की समीक्षा की।
उन्होंने सफाईं कर्मियों की उपस्थिति और स्वच्छता के प्रति जानकारी ली। ब्लाक प्रांगण का भ्रमण कर साफ सफाई सहित अन्य कार्य को देखा तत्पश्चात उद्पुर ग्राम पंचायत में आवास की सूची से पात्र लाभार्थियांे व अपात्र करने का कारण की सत्यता की जानकारी ली। उद्पुर ग्राम पंचायत में रेखा पत्नी मनोज को ग्राम पंचायत अधिकारी ने पात्र बनाया था जो सही पाया गया। वहीं अपात्र की श्रेणी में रही चन्द्रकला पत्नी साहबदीन जिसे ग्राम पंचायत अधिकारी ने अपात्र बनाया था अपात्र के कारण की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी ने किया तो सचिव द्वारा सही अपात्र किया था। दो पक्के कमरे युक्त घर चन्द्रकला के पास थे ऐसे ही कई आवास के पात्रों की जांच की गई जो सही पाए गए। निरीक्षण के बाद मुख्य बिकास अधिकारी आनन्द सुक्ला ने खण्ड बिकास अधिकारी को निर्देश दिया कि आवास के पात्र लाभ्यार्थियों का अधिक से अधिक रजिस्टेªशन किया जाय। साथ ही पत्रावली बनाई जाय। सूची में आवास के अपात्र किये गए लाभ्यार्थी कि भी पत्रावली बनाएं जिसमें अपात्र का कारण स्पष्ट रहे। आज के निरीक्षण में कोई कमी नही मिलने पर जहां मुख्य बिकास अधिकारी सन्तुष्ट होकर निकले वहीं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमित यादव सचिव ज्ञान सिह यादव बृजेश अरुण कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *