बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा ब्लाक का मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से आईजीआरएस से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की और उनके निस्तारण की स्थिति को बारीकी से परखा। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ कोयलसा सागर सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित किया जाए। आमजन से जुड़ी शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल देखी गई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह