फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत वितरण खण्ड फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत समस्त बिद्युत उपकेंद्रों पर स्थापित कैश काउंटर गुरु गोविन्द सिह जयंती 27 दिसम्बर व रबिवार 28 दिसम्बर को भी समयानुसार खुले रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत फूलपुर हरीश प्रजापति ने बताया कि चंूकि एक से 31 दिसम्बर तक विद्युत उपभोक्ताआंे को बकाया में विशेष छूट दिलाने के लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताआंे को लाभान्वित करने के उद्देश्य से छुट्टी के दिन भी कैश काउन्टर खोलने का निर्देश दिया गया है। उपखण्ड अधिकारी विद्युत फूलपुर भूपसिंह ने बताया कि उपखण्ड के सभी बिद्युत केन्द्र के कैश काउंटर सहित मेरा कार्यालय खुला रहेगा। उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए कार्यालय पर सम्पर्क स्थापित कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह