हर्ष फायरिंग मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सतर्क मित्र पर प्राप्त शिकायत के आधार पर हर्ष फायरिंग के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय की तहरीर पर की गई। पुलिस के अनुसार 23 जनवरी से पुलिस सतर्क मित्र अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी अभियान के तहत प्राप्त शिकायत के बाद कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने उप निरीक्षक सुरेश सिंह के साथ मामले की जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि आरोपी शमशेर यादव निवासी रामपुर कठरवां, के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं और जो वर्तमान में ग्राम प्रधान है, ने अपने पिता हरिहर यादव की डबल बैरल बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। फायरिंग से गांव में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास से डबल बैरल बंदूक बरामद कर कब्जे में ले ली। इसके बाद शमशेर यादव और हरिहर यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *