पांच के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य अभियंता विद्युत आज़मगढ़ के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे विद्युत चेकिंग अभियान में तहसील मुख्यालय विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम बहाउद्दीनपुर अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आशीष पाल, एसएसओ, लाइनमैन रमाकांत, राजकुमार, इम्तेयाज, सिकन्दर पाल, रूपेश राय ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में चेकिंग किया। इस दौरान दस विद्युत बकायादारों के विद्युत कनेक्शन विद्युत पोल से काट दिए गए जिनका बकाया एक लाख रुपये से अधिक था। साथ ही पन्द्रह बिद्युत बकायादारों के विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गयी। पांच ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया जो मीटर बाईपास करके विद्युत चोरी कर रहे थे। पांच ऐसे उपभोक्ता का बिद्युत भार में बृद्धि की गई जो अधिक विद्युत खर्च कर रहे थे। अभियान में एक लाख दस हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *