आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 22 मार्च को मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग की अनुमति से अधिक गाड़ियां लेकर चल रहे थे। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार आदर्श आचार संहिता लग जाने के बाद प्रत्याशियों के काफिले में 10 से अधिक गाड़ियां नहीं चल सकती। इस सम्बंध में एएसपी ने बताया कि 10 गाड़ियों की अनुमति थी लेकिन सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के काफिले में 42 से अधिक गाड़ियां थी। प्रत्योक गाड़ियों की बीच 10 मीटर का फासल रखना थी जिसका इन लोगों ने मालन नहीं किया इसी आधार पर नगर थाने में धर्मेंद्र यादव के साथ 42 अन्य लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार