आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना अंतर्गत वजीरमपुर गांव निवासिनी मनभावती पत्नी सूबेदार का गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़ दिया गया था। विरोध करने पर मारपीट करते हुए छेड़खानी की गयी थी। मुकदमा दर्ज न होने पर एसपी से गुहार लगाते हुए चोटों को दिखाई। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने निजामाबाद पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। मंगलवार को निजामाबाद पुलिस ने देवेंद्र यादव निवासी वजीरमलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां सरायमीर में कराया।