विद्युत चोरी में एक दर्जन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को चेकिंग के दौरान चोरी से विद्युत उपभोग कर रहे एक दर्जन लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
बिद्युत उपखण्ड अधिकारी फूलपुर विनोद कुमार के नेतृत्व में शनिवार को सुबह आठ बजे से चले अभियाम में बक्सपुर में गोड़, निषाद मुहल्ले सहित फूलपुर देहात शमसाबाद सुल्तानपुर ग्राम पंचायत सहित गल्ला मंडी बड़ी जुमा मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों बकायादारों के जहां कनेक्शन काटे गए वहीं बिभिन्न गांव टाउन में 12 बिद्युत उपभोक्ताओं द्वारा बिद्युत चोरी के मामले में अवर अभियन्ता निखिल शेखर सिंह व मनीष कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। वहीं ढाई लाख रुपये बकाया बिल बिद्युत बिभाग के राजस्व खाते में जमा कराया। उपखण्ड अधिकारी बिद्युत फूलपुर विनोद कुमार ने बताया कि बिद्युत चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग का समय कोई निर्धारित नहीं होगा। विद्युत चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *