फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अम्बारी स्थित श्रीमती भगवंती देवी राजकीय बालिका इंटर कालेज में गुरुवार को छात्राओं द्वारा कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में करियर से संबंधित स्टाल लगाकर अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने करियर बनाने के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए जागरूक किया।
मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद रहे। विभिन्न प्रकार के चटपटे व्यंजन लगाए गए थे जिसका स्वाद अतिथियों ने लिया। करियर गाइडेंस मेला में विज्ञान, कला, कामर्स, व्यंजन एवं अन्य क्षेत्रों से सम्बन्धित करियर का मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया गया। स्टाल का अवलोकन मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद, राजेश यादव, प्रिंसिपल डॉ.गायत्री, मो.शाहिद आदि ने किया। बच्चों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर निशा रानी, दीपिका पाल, संगीता यादव, खुशबू, अल्पना, सन्तोष प्रजापति, अमीरुल्लाह, श्रद्धा सिंह, बबिता यादव आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ.गायत्री तथा संचालन जीनत अमान ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय