तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के धक्के से कार क्षतिग्रस्त

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हीरापट्टी निवासी युवराज सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार चालक नंदलाल राम, निवासी चांदपुर पटवध लेकर पटवध सरैया बाजार से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन सेठारी गांव के पास पहुंचा, तभी सठियांव चीनी मिल से गन्ना खाली कर लौट रही तेज स्पीड में बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सामने का दोनों एयरबैग खुल गया ड्राइवर को थोड़ी बहुत चोट आई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए यातायात बाधित होने से बचाने के लिए दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *