शार्ट सर्किट से धू-धू कर जली कार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैयद मलिकपुर गांव में शुक्रवार देर रात टिनशेड में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में रमेश पुत्र इंद्रदेव यादव की स्विफ्ट डिजायर कार जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
घटना रात करीब 11 बजे की है। परिवार के लोग घर में मौजूद थे, तभी गैरेज से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *