शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश कार्य समिति के निर्णय 24 जून जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आजमगढ़ पर प्रमुख मांगों को रखा गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलगू यादव ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव ने कहा कि सभी वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों की लम्बित मांगों का सरकार ने यदि समाधान नहीं किया, तो यह संर्घष आन्दोलन के रूप में लखनऊ विधान सभा का घेराव किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब माध्यमिक शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और रोजी पाकर रोटी के लिए शिक्षक वर्षों से संर्घषरत हैं। इनकी समस्याओं को सरकार संज्ञान में नहीं ले रही है। जिला संरक्षक हरिलाल यादव ने कहा कि संगठन के लोग एक जुट होकर संघषर््ा के लिए तैयार हो जायें, ये सरकार शिक्षक विरोधी सरकार है। धरने को प्रबन्धक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम लाल यादव, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, जिला महामंत्री रणजीत राय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर गुलाब यादव, महादेव यादव, अनुराग यादव, राम सिंह यादव, आलोक राय, सुबाष यादव, सुरेश यादव, सूर्यकान्त सिंह, लालबहादुर सिंह, शिव कुमार प्रजापति, अवधेश यादव, मनोज भार्गद, बालचन्द यादव, रमाकान्त, सुनील तिवारी, जितेन्द्र मिश्रा, हिमांशू यादव, रामाश्रय, अमित राय, प्रशान्त, ज्ञान प्रकाश सिंह, अरविन्द यादव, अशोक यादव, कमलेश, राजेन्द्र, सांचू यादव, सुरेन्द्र, प्रवीण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *