आठ पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील बार एसोसिएशन की मतपत्रों की जांच एवं वापसी प्रक्रिया गहमागहमी के बीच समाप्त हुई। शनिवार को दोपहर तक मत पत्रों की जांच और वापसी की गई। चुनाव अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि सदस्य कार्य कार्यकारिणी कनिष्क पद के प्रत्याशी विनोद कुमार यादव का पर्चा निरस्त किया गया। वहीं दो प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। बलराम यादव सह मंत्री पुस्तकालय और अनिल प्रसाद मौर्य सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार शेष सभी पर्चा वैध पाए गए। वहीं आठ पदों के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना लिया गया। निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सुरेश कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष पद के लिए आद्या प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह एवं श्याम नारायण, कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ सहाय श्रीवास्तव, सहमंत्री प्रशासन के पद के लिए ईश्वर प्रताप, सह मंत्री प्रकाशन के लिए कपिल देव त्यागी तथा सह मंत्री पुस्तकालय आशुतोष पांडे को निर्विरोध चुना गया। सदस्य कार्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद के लिए छह लोगों को निर्विरोध चुना गया।
अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों अधिवक्ता मिथिलेश सिंह एवं रामनिवास चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वहीं मंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी रामविनय यादव एवं जगत नारायण तिवारी चुनाव मैदान में डटे हैं।
नामांकन पत्रों की जांच व पर्चा वापसी भी की गई। चुनाव आगामी दो जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तथा मतगणना उसी दिन 2.30 बजे से शुरू होगी।
इस अवसर पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष निर्मल लाल श्रीवास्तव, कालीचरन, दुष्यन्त कुमार पाण्डेय, शीतला प्रसाद चतुर्वेदी, सौरभ सहाय, पूर्व मंत्री योगेन्द्र नाथ यादव, मिथिलेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, जगत नारायण तिवारी, सुभाष पांडे, जय प्रकाश पांडे, प्रवीण सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, बलराम यादव, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *