फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के बस स्टॉप पर होली समिति के चन्दन मोदनवाल व अजय जायसवाल की देखरेख में वर्षों से हो रही ऐतिहासिक मटकाफोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग आनंदोत्सव का आनन्द लिया। 19 फुट ऊंचाई पर बंधे मटके को श्रृंखलाबद्ध तरीके से मटका फोड़ने वाली कमेटी को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में 5 कमेटियों ने भाग लिया। कई बार उठे, गिरे, पर टीमें लगी रहीं। अन्ततः पिछले कई साल से विजेता रही लालमन यादव पूर्व प्रधान कनेरी की टीम पुनः इस बार भी विजेता रही। विजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव द्वारा 18451 रूपये से पुरस्कृत किया गया। वहीं सदभावना परिवार के मुखिया विनोद मोदनवाल द्वारा मटका फोड़ने वाले साहसी युवक को 2001 रुपये अतिरिक्त प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अजय जायसवाल, हरिश्चन्द्र, जय प्रकाश, संतोष जायसवाल, चन्दन मोदनवाल, सुनील सेठ, सियाराम बिंद, प्रकाश सोनकर, मनोज, डिम्पल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय