संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड मिर्जापुर अंतर्गत शारदा सहायक खंड 32 नहर टोल से पानी ओवरफ्लो होकर बोए हुए गेहूं के खेतों में पानी भर जाने से लगभग दस बीघा खेत जलमग्न हो गया जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। नहर का पानी सरायमीर क्षेत्र के पेंड्रा गंगापुर दोस्तपुर में पानी से लगभग दस बीघा गेहूं बर्बाद हो गया। जिसमें चंद्रबली यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, जयराम राय, शिवानंद राय, भूषण यादव, राजू शर्मा शामिल हैं। इन लोगों ने इसकी सूचना नहर विभाग के जेई व एसडीओ को दिया लेकिन वह पानी बंद करने का आश्वासन देते रहे लेकिन पानी बंद नहीं किया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मोबाइल द्वारा जिलाधिकारी को सूचित किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नहर का पानी बंद किया गया।
जिलाधिकारी के आदेश पर नहर विभाग के कर्मचारियों का क्षेत्र में भ्रमण होने लगा किसानों ने अपने आदमी लगाकर नहर से बह रहे पानी को रोकने के लिए बांध बनाए गए। इस संबंध में पेंड्रा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि हम किसानों का लगभग 10 बिगहा तीन दिन पहले बोए हुए गेहूं का फसल पानी भर जाने से बर्बाद हो गया है। जब हम किसानों ने इसकी सूचना नहर के जेई व एसडीओ को दिया। यदि नहर का पानी कम कर लिया गया होता तो किसानों का गेहूं बच जाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर नहर का पानी कम किया गया जिससे किसानों ने राहत की सांस लिया।
रिपोर्ट-राहुल यादव