फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शारदा सहायक खण्ड 32 फूलपुर रजवाहा का तटबन्ध अम्बारी के पास टूटने से सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल डूबने के साथ लोगो के घरों में पानी घुस गया। नहर विभाग की उदासीनता के चलते नहर तटबन्ध न बंधाये जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजा देने की मांग किया।
शारदा सहायक खण्ड 32 के फूलपुर रजवाहा के नहर का तटबंध सोमवार देर रात कट गया जिसके चलते किसानों के गेंहू, आलू, मटर और चना की फसल डूब गयी। अम्बारी स्थित गैस एजेंसी और घरों में पानी घुस गया जिससे लोगों का काफी नुकसान हो गया। मंगलवार दोपहर तक नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद तटबन्ध न बांधे जाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मुआयजा दिए जाने की मांग किया। प्रधान अम्बारी अमित जायसवाल और प्रधान सरैया प्रमोद कुमार बिन्द कहना है कि मंगलवार दोपहर तक नहर का तटबन्ध अधिकारियों की उदासीनता के चलते नही बांधा गया। गरीब किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
किसान तौहीद, जौवाद, शमीम, तालिब, हमजा, पंचम, इमरान, सगीर, जलीश अहमद आदि ने शासन और प्रशासन से किसानों के हुए नुकसान का मुआयजा दिए जाने की मांग किया है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय