विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में लगाया गया कैंप

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में मंगलवार को बिजली बिल जमा करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बिजली उपभोक्ताओं ने अपना बिजली बिल जमा किया।
एसडीओ मोहम्मदपुर नीरज शेखर सिंह ने बताया कि खंड विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर के अंतर्गत कुल 18906 उपभोक्ता छूट की श्रेणी में है जिसमें अभी तक 1785 उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और छूट का लाभ लिया है और अभी तक कुल एक करोड़ 60 लाख रुपए राजस्व वसूली हुई है। प्रथम चरण में एक दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक हम लोगों का 40 प्रतिशत का लक्ष्य है जो कि अभी तक 10 प्रतिशत उपभोक्ता ही इसका लाभ उठाएं हैं। विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में 657 उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराकर 80 लाख रुपए, विद्युत उपकेंद्र ठेकमा मे 531 उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर 40 लाख रुपए व विद्युत उपकेंद्र बरदह के अंतर्गत 557 उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराकर 41 लाख रुपए राजस्व वसूली हो चुकी है। एसडीओ मोहम्मदपुर नीरज शेखर सिंह ने बताया विद्युत जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुनादी कराकर व अन्य माध्यम से प्रचार-प्रसार करके बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है और अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपना अपना रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर तक करवा लंे और प्रथम चरण में ही अधिक से अधिक लाभ ले लें।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *