पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्षप्रांत) द्वारा जन गोष्ठी का आयोजन हरिऔध कला केन्द्र में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान तथा समाज सेवा के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज के सहयोग और सामूहिक पुरुषार्थ का परिणाम है। यही कारण है कि आज संघ की प्रेरणा से समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रीय चेतना का विस्तार हो रहा है।
उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने जीवन में राष्ट्र को सर्वाेपरि रखते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने पारिवारिक विघटन और पर्यावरण के साथ कुल पांच मुद्दों पर चर्चा किया।
रविवार को प्रातः डीएवी कॉलेज के मैदान में भी एक संक्षिप्त गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों के बीच संगठनात्मक विषयों एवं सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह आयोजन न केवल संगठन की कार्यशैली का परिचायक रहा, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति, एकता और सेवा के भाव को और अधिक प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर, सह विभाग संचालक राजेन्द्र, विभाग प्रचारक दीनानाथ, जिला प्रचारक रमाकांत, जिला संघ चालक कामेश्वर, सह जिला संघ चालक अजय अग्रवाल, विभाग कार्यवाह रवि प्रताप, जिला कार्यवाह अरुण पाल, अभय दत्त, सत्यविजय, घनश्याम राय, नगेंद्र सिंह, जनार्दन राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय