आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्रिश्चियन हॉस्पिटल सेवा संस्थान हरबंशपुर में उत्तर प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डा.अशोक सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष केक काट कर धूमधाम से मनाया गया।
डा.अशोक सिंह ने कहा कि स्व. अटल जी की जयंती हम सभी के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का एक खास मौका है। उनका आचरण, गरिमा, वैचारिक दृढ़ता, और देश के हित को सबसे ऊपर रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है। अपने जीवन से उन्होंने यह दिखाया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, बल्कि आचरण से स्थापित होती है।
इस मौके पर बीना सिंह, डा.शौर्य विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, इन्द्रसेन सिंह, उदय चंद्र बरनवाल, संदीप सिंह सोनू, मृगांक शेखर सिन्हा, डा.विजय त्रिपाठी, डा.वेद प्रकाश सिंह, डा.फिरोज अहमद, अरुण श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, रीता सिंह आदि उपस्थित थीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार