सरायमीर/संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित रामलीला मैदान पर हुए अतिक्रमण पर बुधवार को उप जिलाधिकारी निजामाबाद ने राजस्व टीम व सरायमीर थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के साथ पहुंचकर सरायमीर नगर पंचायत का बुलडोजर चलवा कर हुए अतिक्रमण को खाली करा दिया।
सरायमीर रामलीला समिति के अध्यक्ष राम भुवन मौर्य, अनिल सोनी के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मांग किया था कि सरायमीर रामलीला मैदान पर हुए अतिक्रमण को खाली कराया जाय। रामलीला मैदान के जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा चहारदीवारी बना लिया गया था। रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसडीएम निजामाबाद ने नगर पंचायत का बुलडोजर चलवा कर जमीन को खाली करवा दिया। लगभग 3 माह पूर्व रामलीला मैदान की कुछ जमीन को घेरने की कोशिश की जा रही थी जिस पर एसडीएम ने रोक लगाया था। जमीन खाली कराते समय पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात थी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, नगर पंचायत कर्मचारी, रामलीला समिति के अध्यक्ष राम भुवन मौर्य, अनिल सेठ, अमित चौरसिया, विक्की बरनवाल, सुजीत बरनवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अबुबशर आजमी, राहुल यादव