छात्र-छात्राओं का चरित्र निर्माण करना विद्यालयों का प्रथम कर्तव्य-डीआईजी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वाई पी इंटरनेशनल स्कूल, नियामताबाद खैरा का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह रहे।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा शत-प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक की इच्छा होती है कि उनका बेटा-बेटी आगे बढ़कर परिवार और समाज का नाम रोशन करे। छात्र-छात्राओं का चरित्र निर्माण करना विद्यालयों का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि वे प्रातःकाल उठकर माता-पिता और गुरु के चरणों में सिर झुकाकर अभिवादन करते थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि अभिवादनशील व्यक्ति की आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होती है। शिक्षा व्यक्ति के मान-सम्मान को बढ़ाती है और उसे जीवन के सर्वाेच्च पद तक पहुंचाती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर शिवम् सिंह और प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा आराध्य तिवारी और प्रियांशी सिंह ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, उमाशंकर मिश्र, देवेंद्र सिंह, शिव नारायण सिंह, संतोष सिंह, सरोज कुमार, अमित गुप्ता, रतनदीप, आकाश, रीतिका मिश्र, निधि सिंह, कृतिका शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *