आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लोकसभा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिला कार्यालय पर केन्द्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि यह अमृत काल का पहला बजट है। यह गांव गरीबों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं युवाओं शोषितों वंचितों, दिव्यांग जनों, आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि यह ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, पूर्वाेत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित बजट है। देश का 75वां आम बजट ईज आफ लिविंग को बढ़ावा देने पर जोर देने वाला बजट है। यह दुनिया में सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला भारत को सुपर इकोनामी पावर बनाने वाला बजट है। यह विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन प्रदान करेगा। यह बजट व्यापक आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। यह बजट मात्र 2023 -24 के विकास का एजेंडा नहीं है बल्कि देश के लिए अगले 25 से 50 वर्षों हेतु विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखेगा। युवाओं के सपनों को उड़ान देने केलिए देस भर में 40 स्किल इन्डिया सेन्टर खोले जाएंगे। जो युवाओं के कौशल में और निखार लाएगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार