बसपा कार्यकर्ताओं ने की एसआईआर को लेकर बैठक

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक में एसआईआर फार्म को भरवाने के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़ ओंकार शास्त्री रहे। अध्यक्षता निजामाबाद विधान सभा अध्यक्ष रामपूजन ने की।
बैठक में निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र के सभी बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं समस्त बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। ओंकार शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी की जानकारी दी और बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ता अब अपने बूथों पर चल रहे एसआईआर फार्म को भरने में एक दूसरे की मदद करें। आगामी चुनाव की तैयारी कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ओंकार शास्त्री, रामपूजन, ध्यानचंद गौतम, अमरेज कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *