भासपा प्रवक्ता ने जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्या

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को भासपा के प्रवक्ता अरुण राजभर ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
अरुण राजभर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के स्पष्ट आदेश हैं कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे शौचालय, आवास, ग्राम पंचायत विकास कार्य, वृद्धा व विधवा पेंशन का लाभ पात्र ग्रामीणों को पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर दिया जाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण राजभर ने शराबबंदी पर उठाया सवाल शराबबंदी के मुद्दे पर अरुण राजभर ने कहा कि जब गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में शराबबंदी लागू है, तो उत्तर प्रदेश में इसे क्यों नहीं लागू किया जा सकता, जबकि देश के प्रधानमंत्री स्वयं वाराणसी से सांसद हैं। उन्होंने चौपाल में मौजूद लोगों से राय ली, जिस पर अधिकांश लोगों ने शराबबंदी के पक्ष में समर्थन जताया और कहा कि शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। अरुण राजभर ने 22 फरवरी को अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली समरसता रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित 21 किलोमीटर अहरौला-कप्तानगंज मार्ग अब ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में बनाया जा रहा है। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गौड़, रमाशंकर राजभर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, हृदय नारायण चौबे, अभिमन्यु राजभर, निठुरी निषाद, राजन निषाद, मट्टू यादव, हंसराज निषाद, पप्पू निषाद, त्रिवेणी निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *