बसपा ने महारैली की सफलता हेतु बनायी रणनीति

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा निजामाबाद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डा. अंबेडकर पुस्तकालय निज़ामाबाद में हुई। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को बामसेफ डीएसफोर एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता संस्थापक सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन के महानायक युग पुरुष कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक पर होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई। महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाकर जिम्मेदारी दी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओंकार शास्त्री ने बताया कि विधानसभा कमेटी व सेक्टर अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बूथ पर पांच पदाधिकारी व सेक्टर के सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से चलेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने साथ दो लोगों को लेकर चलने का काम करेंगे। जिससे अब तक के जितने भी कार्यक्रम लखनऊ में हुए हैं सबका रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास बनेगा। इससे जो संदेश जाएगा निश्चित रूप से 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। इस बार पूरी ताक़त से प्रत्येक विधानसभा से 10000 लोग लखनऊ पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी विजय कुमार, ज़िला प्रभारी एडवोकेट प्रदीप कुमार, भाईचारा के जिला संयोजक एडवोकेट रामजनम मौर्य, मसूद , विधानसभा अध्यक्ष रामपूजन, विधानसभा प्रभारी ध्यानचंद गौतम महाप्रधान, विधानसभा प्रभारी सनातन पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार, भाईचारा संयोजक ओमप्रकाश प्रजापति, देवेन्द्र मिश्र, चंद्रशेखर प्रधान, जगदीश, चेतनरायन, शिवनारायण, विजय, हंसराज, राकेश कुमार, अनिल, कमलेश प्रधान, धर्मेन्द्र, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *