मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप गौतम की अध्यक्षता में समौधी स्थित एक अस्पताल के प्रांगण में रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बसपा नेता डा. महबूब आज़म उपस्थित रहे। श्री आज़म ने कार्यकर्ताओं को ईद की मुबारकबाद देने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के बने सेवइयों का लुप्त उठवाया और उन्हें गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
उन्होंने कहा कि 2027 में बसपा की सरकार बनेगी और सूबे की मुखिया बहन मायावती होंगी। बसपा ही है जो दबे कुचले शोषित वंचित लोगों की हक व हकूक की लड़ाई लड़ने का काम करती है। स्व.कांशीराम बसपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने भय मुक्त समाज की व्यवस्था दी और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा दिया। लेकिन इस सरकार में भूमाफियाओं एवं गुंडों का राज हो चुका है। हर गरीब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप गौतम उर्फ गुड्डू प्रधान, अबुहाशी, मलालू अमिलो, परवेज, यासीर, डा.अलीम, रामायन भारती, हरिनाथ, संतलाल, अमरजीत बागी, डॉ.अबरार, बृजभान, रंजीत आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव