टूटी सड़क कांवड़ियों के लिए बनी मुसीबत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर से आठ किमी की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध महर्षि दुर्वासा धाम पर श्री दुर्वेश्वर नाथ महादेव, पौराणिक मुंडेश्वर नाथ महादेव पर हजारों कावड़ यात्री नंगे पांव हर हर महादेव के उदघोष के साथ जलाभिषेक को जाते हैं।
यहां आने जाने वाले मार्ग की स्थिति बद से बदतर है। यहां पैदल यात्रा तो दूर वाहन से जाने वाले की भी हालत खराब हो जाती है। अगर हल्की सी बारिश भी हो जाय तो गड्ढा और मार्ग पता नहीं चलता। पर बाबा की कृपा से हर कावरिया शिव धुन में अपनी यात्रा सुइयां पहाड़ की भांति पूरी करते हैं।
कहने को सरकार गड्ढा मुक्त सड़क होने का दावा करती है। मुख्य मार्ग भले ही चकचक हों पर गांवो के सम्पर्क मार्ग की स्थिति बदतर बनी हुई है। स्थिति का जायजा न तो विधायक लेते हैं न ही संबंधित अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि। ग्रामीणों ने इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *