आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने किया। जिलाध्यक्ष बृजेश राय एवं जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित किया।
उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12 18 21 की व्यवस्थाओं को यथावत अधिनियमित रूप में माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 में समाहित किया जाय। साथ ही विद्यालय व छात्र हित में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 विधायक की धारा 11(6) को विलुप्त किया जाय जिससे हमारी सेवा सुरक्षा पर कोई आंच ना आए। सेवा सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरने का संचालन करते हुए संगठन के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समुदाय का निश्चित मत है कि एनपीएस अर्थात नई पेंशन योजना शिक्षक की वृद्धावस्था में इस जीवन स्तर के साथ जीवन यापन करने योग्य नहीं है जिस जीवन स्तर पर शिक्षक सेवा निवृत्त हो रहा है। पुरानी पेंशन ही वृद्धावस्था का समुचित जीवन स्तर बनाए रखने का माध्यम है। इसलिए सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करे। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
धरने को मंडलीय मंत्री सर्वेश्वर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडलीय अध्यक्ष कमलेश राय, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, दिवाकर तिवारी, ध्रुव मित्र शास्त्री, मुन्नू यादव, अवधेश त्रिपाठी, प्रभाकर राय, सर्वेश्वर पांडेय, सुनील यादव, संतोष कुमार, प्रदीप यादव, कमलेश राय, अनूप कश्यप, संजय राय, बंशीधर पाठक, अमरनाथ यादव, सुनील यादव, अजीत पांडेय, हृषिकेश मिश्रा, गोपाल राय, प्रभुनाथ मिश्र आदि ने भी संबोधित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार