बृजेश कुमार मौर्य जिलाध्यक्ष तो अमर मौर्य बने महामंत्री

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मौर्य बंधुत्व क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आजमगढ़ में संगठन का विस्तार किया गया। मौर्य बंधुत्व क्लब उत्तर प्रदेश भारत द्वारा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य को बनाया गया है। इसी ढ़ंग से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अर्पित मौर्य, उपाध्यक्ष श्रवण बीरबल मौर्य, महामंत्री अमर मौर्य, संयोजक दयानंद मौर्य को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां दी गई। इस दौरान आजमगढ़ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने कहा कि मौर्य बंधुत्व क्लब उत्तर प्रदेश भारत के द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया जाएगा।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *