बृजभूषण उपाध्याय जिलाध्यक्ष तो प्रदीप वर्मा चुने गए महामंत्री

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन की बैठक कस्बा स्थित एक विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को हुई जिसमें जिला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से हुआ। बृजभूषण उपाध्याय जिलाध्यक्ष और प्रदीप वर्मा महामंत्री चुने गये।
बैठक मंे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर इकाई का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन पांडे ने किया जिसका प्रदीप वर्मा ने समर्थन किया। नये गठन में कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष मिश्रा और महामंत्री पद पर प्रदीप वर्मा का चयन जिलाध्यक्ष ने किया।
इकाई का विस्तार जिलाध्यक्ष द्वारा शीघ्र किया जायेगा। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष बीरभद्र प्रताप सिंह ने कहा संगठन के लिए इकाई का मजबूत होना आवश्यक है। ग्रामीण पत्रकार आज भी गांव और कस्बों की समस्याओं को उजागर कर निराकरण की बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन पांडे ने संगठन सक्रियता पर बल दिया।
इस दौरान सत्येन्द्र सिंह, प्रभात सिंह, संतोष यादव, मनोज सिंह, ओंकार मिश्र, रविन्द्र मिश्रा, चंद्रिका यादव, चंदन शर्मा, रघुवंश मणि त्रिपाठी, शमशाद अहमद, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्णमोहन उपाध्याय ने किया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *