लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को एमआरएस स्कूल मेहरो कला पर भाजपा मंडल लालगंज द्वारा ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप में भाजपा मंडल लालगंज के मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह ने देश समाज धर्म के लिए सात वर्ष और नौ वर्ष की आयु में अपने जीवन का बलिदान दे दिया। पूर्व की सरकारों ने इस बलिदान का अनदेखा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का जो निर्णय किया है वह स्वागत योग्य है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक आनंद कुमार राय, सहसंयोजक शिवराम प्रजापति, मंडल महामंत्री संतोष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष योगेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, सत्यम, सच्चिदानंद आदि कार्यकर्ताओं सहित स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद