आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर जनपद में गृहप्रवेश करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का ब्राह्मण महासभा और विश्व हिन्दू संघ ने का जमकर विरोध किया। ब्राह्मणों के घर काले झंडे से पटे हुए नजर आये और ब्राह्मणों ने खुलकर बोला कि यह काला झंडा अखिलेश यादव के काली मानसिकता के विरूद्ध एक सशक्त विरोध प्रदर्शन हैं।
विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री हलघर दुबे ने कहाकि इटावा मामले की आड़ में कुछ लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों के विरूद्ध अभद्र और ओछी टिप्पणी कर समाज में वैमनस्यता फैलाई गई। जिन्हें राजनैतिक संरक्षण देने वाले आज जनपद में अपना गृहप्रवेश करा रहे हैं वो भी दुखी ब्राह्मणों से। ऐसे में उनकी पूजा सफल नहीं होगी। हमारे आह्वान पर शहर से लेकर कंधरापुर, अनवरगंज सहित पूरे जिले में ब्राह्मणों के घरो में काला पताका लगाया गया हैं। ब्राह्मणों ने समाज को जोड़ा है जबकि अखिलेश वादी लोगों ने समाज में केवल जहर घोला है, अगर वह माफी नहीं मांगेंगे तो हम आगे भी अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।
इस बाबत भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव खुद अपने घर की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण से करा रहे है और राजनैतिकवश ब्राह्मणों का विरोध करते फिरते हैं। इसीलिए उनके गृह प्रवेश में ब्राह्मणों द्वारा किया गया मंत्रोच्चारण उन्हें कभी सुखद फल नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अभी तो आजमगढ़ में काला झंडा लगाकर विरोध हुआ है हम समस्त ब्राह्मण संगठनों से अपील करते है कि अखिलेश जहां भी जाएं उनका और उनके असामाजिक पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंककर उन्हें सबक सिखायें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार