ब्राह्मण सभा ने स्वामी प्रसाद मौर्या के पुतले को दी फांसी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में प्रबुद्धजनों ने नगर के कलेक्ट्री चौराहा पर जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक कर स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा श्री रामचरित मानस पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुये उनके पुतले को फांसी दी।
महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि सनातन धर्मावलम्बियों के सबसे लोकप्रिय ग्रन्थ श्री रामचरित मानस के विरुद्ध स्वामी प्रसाद मौर्या की टिप्पणी निंदनीय है। इससे करोड़ो लोगों की भावनाएं आहत हुयी हैं। हमारा संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है, इसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए। आर्यावर्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कथावाचक पं.गोविन्द शास्त्री ने कहा कि राजनेता केवल राजनीति करें, धर्मशास्त्रों पर टिप्पणी करना बंद करें। प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ने धार्मिक भावनाआें को ठेस पहुंचाने और धर्म का अपमान करने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्या के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुये इन्हें जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव पं.संजय कुमार पाण्डेय, बंशीधर पाठक, रितेश पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, मंटू पाण्डेय, अनुराग तिवारी, आशीष पाण्डेय, पिंकू तिवारी, हरिप्रसाद मिश्रा, समर यादव, निखिल दुबे, पवन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *