ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज विकास खंड अंतर्गत चांदपुर गांव में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रामनरायन राय उर्फ बबलू राय के आवास परिसर चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जितेंद्र राय, संजय राय, डॉ. दिवाकर राय, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, डॉ. विजेंद्र राय, रामानुज राय, सुधीर राय, हरिवंश राय सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज में एकता कायम रखने तथा स्वजातीय बंधुओं के उत्थान पर जोर दिया। वक्ताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बेहद आवश्यक बताया।
साथ ही आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भीमबर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।
इस मौके पर सुभाष राय, सूरज प्रकाश राय, मनीष राय, सिंम्पू राय, बृजेश राय, श्रवण कुमार राय, अशोक कुमार राय, उमेश राय, सुधीर राय, अरुण राय, रामबचन राय, रिंकू राय, राजेंद्र राय, टंडन राय, मान राय, राजेश राय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *