बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखण्ड के सियरहा स्थित राधा कृष्ण मन्दिर के प्रांगण में विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वाधान में ब्रह्मलीन महंत श्री अबैद नाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ आर्यमगढ़ त्रिपुरारी राय ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत श्रीअबैद नाथ के लिये सच्ची श्रद्धांजलि है कि हम लोग ऊँच-नीच, छुवाछुत के भेद भाव को छोड़कर आपसी भाई चारे की भावना से आगे बढे। जिससे हमारा समाज, हमारा देश नई ऊँचाइयो को छुये। वही कार्यक्रम में खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गाे के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता, आदित्य नारायण वर्मा, ईश्वर चन्द्र बर्नवाल, जितेंद्र राय, श्रीनिवास राय आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र