निजामाबाद (आजमगढ़)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भरसड़ा गांव में होलिका दहन नहीं किया गया। उक्त गांव में होलिका के स्थान पर दबंगो द्वारा कब्जा किया गया है जिसके कारण इस वर्ष गांव में होलिका नहीं लगाया गया था जबकि गांव के लोगों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी निजामाबाद से किया था। त्यौहार बीत गया लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा इस गांव में होलिका का स्थान खाली नहीं कराया गया जिसके कारण गांव में होलिका नहीं जलाई गयी।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र