फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एकाएक कोहरे और ठण्ड के बढ़ जाने के कारण हर तरफ ठण्ड से बचाव के लिए आम आदमी परेशान हो रहा है तो वहीं फूलपुर तहसील क्षेत्र के दो नगर पंचायतों सहित सब चिन्हित 19 स्थान पर अलाव न जलने की सूचना पर एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के समस्त राजस्व निरीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाकर फोटो खींचकर संबंधित लेखपाल तहसील के बने वॉट्सप ग्रुप पर फोटो भेजें। एसडीएम की सख्ती का असर हुआ कि तहसील मुख्यालय पर लकड़ी का बोटा जल रहा तो वहीं पवई मित्तूपुर शमसाबाद अम्बारी माहुल फूलपुर नगर उद्पुर बिद्युत चौराहा पर अलाव जलने लगा।
एसडीएम फूलपुर ने कहा कि नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी व अलाव के लिए चिन्हित स्थानों के संबंधित लेखपाल प्रत्येक दिवस को अलाव जलवाकर फोटो वाट्सप ग्रुप में डालेंगे। रात्रि भ्रमण के दौरान कहीं चिन्हित स्थान पर अलाव जलता हुआ नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय