तीन दिन से लापता ऑटो चालक का मिला शव

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी सुबोध सिंह 41 वर्ष पुत्र शैलेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव के पास मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं।
सुबोध सिंह ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे 21 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद तीन दिन पहले अतरौलिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *